एप डाउनलोड करें

Indore City : राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा, परिश्रम और विजय की नई पहचान बना माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो एमपी एवं खेलो एमपी यूथ गेम्स जैसी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र प्रशांत सिंह एवं विवेक तोमर ने खेलो एमपी टूर्नामेंट में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं मुक्केबाजी प्रतियोगिता में छात्र हुजे अली ने टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित खेलो एमपी राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

तैराकी प्रतियोगिता में छात्र सिद्धांत सोनकुशवारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 200 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने 100 मीटर एवं 200 मीटर रिले प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा अवनि यादव ने खेलो एमपी यूथ गेम्स, ग्वालियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीडी-19 वर्ग में विजेता एवं जीएस-19 वर्ग में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। उनकी शानदार उपलब्धि के आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए भी हुआ है।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंकराज सिंह भदौरिया, सीईओ रूपेश वर्मा एवं प्राचार्य श्याम अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन, खेल विभाग एवं शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next