एप डाउनलोड करें

शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता बागोरा का निधन, शवयात्रा कल

इंदौर Published by: Anil Bagora-Sunil Paliwal Updated Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता पति प्रकाश बागोरा (ग्राम. मेरडा) का आज दिनांक 5 जुलाई 2026, रविवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 6 जुलाई 2026, सोमवार को सुबह 9.00 बजे निज निवास, 7 अहिरखेड़ी, चौधरी धर्मशाला के पास, हवाबंगला से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जावेगी.

आप स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी बागोरा की पुत्रवधु, स्वर्गीय मदन जी बागोरा, सोहनलाल बागोरा के छोटे भाई की धर्मपत्नी, लक्की बागोरा की पूजनीय माताजी एवं पंकज बागोरा, प्रमोद बागोरा, रवि बागोरा, बिट्टू बागोरा, टिंकू बागोरा की काकीजी थीं. आप समाजसेवी श्री गौरी शंकर जी जोशी (ग्राम. धोरण मोर्चा) की सुपूत्री थी. उक्त जानकारी समाजसेवक श्री महेंद्र बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐसंचार व मीडिया अध्ययन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next