चाहत से परे...शिव, शिव हरे...हुआ पालीवाल समाज भवन : पंड़ित श्री विजय पुरोहित के अभिषेक से भक्त मंत्रमुग्ध : 30 को संगमेश्वर महादेव की भव्य सवारी

विज्ञापन

पुलकित पुरोहित-शुभम व्यास

इंदौर.

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित श्री विजय पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) द्वारा प्रतिदिन पवित्र सावन माह एक महीने तक श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के पालीवाल भवन में स्थित श्री संगमेश्वर महादेव का दिव्य अभिषेक एवं श्रृंगार किया जा रहा हैं.

पंडित श्री विजय पुरोहित अपने यजमानों के साथ प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर रहे हैं. इस अनुष्ठान की सबसे विशेष बात यह है कि पंडित श्री विजय पुरोहित प्रतिदिन महादेव को अलग-अलग रूपों में सजाते हैं. कभी भस्म श्रृंगार, कभी रुद्राक्ष श्रृंगार, कभी फूलों से तो कभी चंदन से अद्भुत सजावट कर भक्तों को महादेव के साक्षात दर्शन करा रहे हैं. उनके इस अलौकिक श्रृंगार को देखकर आने वाले सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो रहे हैं. चाहत से परे...शिव, शिव हरे..के जयकारों से संपूर्ण वार्तारण सुंगधित महक से आने वालों को आनंदित कर रहा हैं. सभी भक्तों द्वारा उनकी इस निस्वार्थ सेवा और भक्ति को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं.

इस पुण्य कार्य में उनके सहयोगी के रूप में सर्वश्री सुरेश दवे, मुकेश उपाध्याय, धर्म नारायण पुरोहित, महेश जोशी, अनिल बागोरा, विशाल पालीवाल, लखन पुरोहित, रमेश जोशी (दादा), अशोक सिलोरा, रमेश बागोरा, शुभम व्यास, कैलाश पालीवाल, सीपी पुरोहित, अनिल जोशी, शंकर जोशी, पुष्पेन्द्र पालीवाल विमल बागोरा, रमेश जोशी, रमेश पुरोहित, वासुदेव पुरोहित सहित अनेक भक्तगण अपनी सेवाएं मंदिर परिसर स्थित श्री संगमेश्वर महादेव जी को समर्पित कर रहे हैं. सभी भक्तों के सहयोग से पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और शिवमय वातावरण बना हुआ हैं.

विशेष सूचना: इस पावन अनुष्ठान के समापन के अवसर पर दिनांक 30 अगस्त 2026 को शाम 4.00 बजे श्री चारभुजा नाथ जी मंदिर से श्री संगमेश्वर महादेव की भव्य सवारी निकाली जाएगी. सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी. सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सवारी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook