एप डाउनलोड करें

गणगौर पूजन के साथ निकला भव्य चल समारोह : बैंड-बाजों पर थिरके समाजबंधु

इंदौर Published by: राजेश जैन दद्दू Updated Tue, 24 Mar 2026 11:25 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंड-बाजों पर थिरके समाजबंधु, जगह-जगह हुआ स्वागत

राजेश जैन दद्दू

इंदौर. श्री सकलपंच राठौर समाज इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गणगौर पूजन इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजन उपरांत समाज द्वारा इंदिरा नगर स्थित गणेश मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर परंपरा को जीवंत किया।

समाज अध्यक्ष ललित राठौर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणगौर माता का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजन किया गया। माता को आकर्षक व पारंपरिक परिधानों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद निकले चल समारोह में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

बगीची अध्यक्ष अशोक राठौर, संयोजक सोनू राठौर,  मंदिर अध्यक्ष गोविंद राठौर ने बताया कि चल समारोह के दौरान बैंड-बाजों की धुन पर समाजबंधु नृत्य करते हुए आगे बढ़े, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करता नजर आया।

चल समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रीय महासभा महिला अध्यक्ष मालती डागोर, अर्चना राठौर संगीता देवड़ा, संगीता राठौर, बृजबाला राठौर, भावना गेहलोद, सुशीला राठौर,  वंदना राठौर, ललित राठौर, संरक्षक भेरुलाल राठौर, छगनलाल राठौर, कैलाश राठौर मामा, विनोद राठौर दादा, पंकज राठौर रेफ्रिजरेटर, कमल राठौर काका, बाबूलाल राठौर,  राधेश्याम राठौर, अशोक राठौर मास्टर, हरीश राठौर, विजय देवड़ा, राजू राठौर, विजय राठौर आरटेक, अशोक राठौर, नितिन राठौर नेताजी, निलैश राठौर अग्निबाण, मनीष सोनी, राकेश राठौर, दीपक राठौड़ बर्फ, मुरलीधर राठौर, मयंकदीप राठौर, समरथमल राठौर, बालकृष्ण राठौर पप्पू, दिनेश राठौर एडवोकेट, रवि राठौर ग्लास, रवि राठौर धरावरा, पीयूष राठौर, चेतन राठौर, मयंक राठौर, गजेंद्र राठौर, लक्की राठौर,  संजय राठौर, छोटा राजू राठौर, शुभम राठौर, नीलांशु राठौर, राहुल राठौर तिल्लोर, अंकित राठौर धरावरा, संजू राठौर मित्र।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next