थायराइड की बीमारी (Disease) आज के समय में आम बनती जा रही है। वहीं कुछ लोगों को इस बीमारी के लक्षण समझने में समय लग जाता है और यही वजह है कि ये बीमारी बढ़ जाती है। बता दें कि अगर आप इस बीमारी में आप लापरवाही करते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकती है। थायराइड (Thyroid) के मरीजों को ये भी पता होना चाहिए कि उनके शरीर के लिए किन चिजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि थायरॉयड के मरीज को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही थायरॉयड के क्या लक्षण हैं-
इसमें सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल का मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे ना सिर्फ थायराइड लेवल बढ़ सकता है बल्कि आपको शरीर में जलन की समस्या भी हो सकती है।
अगर आपको थायराइड है तो सोयाबीन खाने से बचना चाहिए। थायरॉयड में किसी भी प्रकार से सोयाबीन (Soybean) का सेवन नहीं करना चाहिए।
थायराइड के मरीजों के लिए कैफीन और एल्कोहल (caffeine and alcohol) को छोड़ना जरूरी है ऐसा करने के बाद ही आप थायराइड को कम कर सकते हैं। अगर आप थाइरॉयड के मरीज हैं और फिर भी ऐल्कोहल और कैफीन का सेवन करते हैं तो दवाओं के असर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। और आपका थाइरॉयड भी बढ़ सकता है।
थायराइड के मरीजों के लिए चीनी का सेवन भी अच्छा नहीं है। थायराइड चीनी के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही थाइरॉयड के लेवल पर भी इसका असर पड़ सकता है।
1. इसके अलावा थायराइड मरीज हैं तो तली चीजें, अधिक मीठा, पैकेज्ड फूड का सेवन भी कम कर दें। अगर दवा चल रही है तो डॉक्टर से डाइट प्लान बनवा लें।
2. यह तो सभी जानते हैं कि शराब -सिगरेट शरीर के लिए कितनी हानिकारक है। इससे ना सिर्फ थायराइड बल्कि अन्य बीमारियों का खतरा भी रहता है। ऐसे में इससे दूरी बनाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
नोट : उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें. कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.