एप डाउनलोड करें

Health Tips: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस 1 तेल का करें सेवन, सूजन होगी कंट्रोल और मसल्स होंगे मजबूत

स्वास्थ्य Published by: PALIWALWANI Updated Wed, 12 Mar 2025 12:51 PM
विज्ञापन
Health Tips: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस 1 तेल का करें सेवन, सूजन होगी कंट्रोल और मसल्स होंगे मजबूत
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोड़ों का दर्द एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते है। अक्सर जोड़ों के दर्द की परेशानी उम्रदराज लोगों को होती थी, लेकिन खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोगों को भी ये समस्या होने लगी है। जोड़ों में दर्द की परेशानी का सबसे आम कारण आर्थराइटिस है जिसमें जोड़ के कार्टिलेज घिसने लगते हैं, हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं और दर्द होता है। जोड़ो में सूजन की वजह से भी हड्डियों में दर्द होता है। टेंडोनाइटिस की वजह से भी जोड़ों में दर्द होता है।  

गाउट एक प्रकार की गठिया है जिसमें हाई होने से जोड़ों में सूजन होती है और बेहद दर्द होता है। कई बार हड्डी में चोट या फ्रैक्चर होने पर भी हड्डियों में दर्द और सूजन होती है। जोड़ों का अधिक उपयोग भी जोड़ों के दर्द और सूजन का कारण बनता है।

अगर आप भी दर्द और सूजन से परेशान हैं तो आप अरंडी के तेल का सेवन करें। अरंडी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है और मसल्स को मजबूत करता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सदगुरु जग्गी वासुदेव ने बताया ये तेलको दूर करने का भी रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं कि अरंडी का तेल कैसे जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है और जोड़ों को मजबूत करता है। जोड़ों के दर्द का इलाज करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कैसे करें।

अरंडी का तेल कैसे जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है?

अरंडी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत देने का एक प्राचीन और प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। अरंडी के तेल में रिच फैटी एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद करते हैं।

अरंडी के तेल में रिच फैटी एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद करते हैं। जब इसे स्किन पर लगाया जाता है, तो यह स्किन के माध्यम से रक्त संचार को बढ़ाता है और दर्द को कम करने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द वाली जगह पर अरंडी के तेल से धीरे-धीरे मसाज करें। ये तेल रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है, जिससे दर्द और सूजन में आराम मिलता है।अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से पहले इसे हल्का गर्म कर लें। फिर इसे दर्द वाले स्थान पर लगाएं और उस पर एक गर्म पट्टी या थैली रखें। गर्मी के प्रभाव से तेल के गुण और भी प्रभावी हो जाते हैं और सूजन कम होती है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप एक गिलास दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। 

दर्द दूर करने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल कैसे करें

  1. अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके दर्द वाले जोड़ों और मांसपेशियों पर मालिश करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, जकड़न कम होगी और सूजन से राहत मिलती है।
  2. एक कपड़े को गर्म अरंडी के तेल में भिगोएं और इसे दर्द वाली जगह पर रखें और इसे हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल से ढक दें। गर्मी तेल को गहराई तक पहुंचने में मदद करती है जिससे दर्द और तनाव कम होता है।
  3. गर्म पानी में अरंडी का तेल और एप्सम नमक की कुछ बूंदें डालें। यह मिश्रण मांसपेशियों के दर्द को दूर करेगा,सूजन कंट्रोल करेगा और मांसपेशियों को आराम देगा।
  4. दर्द से राहत पाने और मांसपेशियों को आराम देने के लिए अरंडी के तेल को यूकेलिप्टस, पेपरमिंट या लैवेंडर जैसे आवश्यक तेलों की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं आपको राहत मिलेगी।
  5. अरंडी के तेल को हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। सूजन वाले जोड़ों या दर्द वाली मांसपेशियों पर इसे लगाने से सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next