नई दिल्ली. महामारी कोरोना वायरस एक बार फिर धीरे धीरे अपना पैर पसार रहा है। इसी बीच दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट एसई कोविड वैरिएंट का खौफ है। भारत में कोविड़—19 के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अधिकारियों को कोरोना के नए वेरिएंट XE को लेकर निगरानी और सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं और औषधियों की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करने को कहा है।
छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में कोरोना वायरस से 165 मामले मिले है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पॉजिटिव आने वालों की कुल संख्या 11,55,024 हो गई है। जिनमें से 11,39,959 मरीज ठीक हो गए है। 14,038 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 1027 मरीज उपचाराधीन हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले रोजाना सामने आ रहे है। मुंबई की बात करें तो बीते दिन 659 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक दिन में 1289 लोग बीमारी से ठीक हुए है। मुंबई में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 6409 है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान 615 नए केस मिले है। इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 1043 लोग महामारी से ठीक हुए है। मौजूदा समय में दिल्ली में कोरोना के 2507 एक्टिव मरीज है।