एप डाउनलोड करें

डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ मोहम्मद पाशा सहित 4 दरिंदों ने सामुहिक बलात्कार कर जिंदा जलाया-लोगों में काफी आक्रोश

अपराध Published by: Sunil paliwal-Anil bagora Updated Sun, 01 Dec 2019 12:59 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी अब हैदराबाद में घटित डॉ प्रियंका रेड्डी हत्याकांड पूरे देश की सुर्खियों में है। अभी तक तो ’निर्भया’ के दोषियों को ही फांसी की सजा नहीं दी गई है और एक और निर्भया हवस के दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हो गई। हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस (Cyberabad Police) ने महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका रेड्डी के बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने एक लॉरी चालक, क्लीनर और दो अन्य लोगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की उम्र 20-25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ये केस सुलझा तो लिया है, मगर इन दरिदों को सारे आम फांसी की सजा कब होगी देखना बाकी है।  

एक पूर्व नियोजित बलात्कार और हत्या का मामला

पुलिस के मुताबिक, यह एक पूर्व नियोजित बलात्कार और हत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़िता पर नजर रखी हुई थी। टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास पार्क की हुई प्रियंका रेड्डी की स्कूटी के टायर को जानबूझकर पंचर किया गया था और वह अनजाने में आरोपियों के चंगुल में फंस गई थी। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर के नेतृत्व में शम्साबाद डीसीपी एन प्रकाश रेड्डी ने इस मामले को सुलझाने के लिए 15 विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस की टीम ने टोल गेट के अलावा हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज जुटाए थे। एक वीडियो में प्रियंका रेड्डी अकेले टोल गेट की ओर जाती हुई दिखाई देती है। दूसरे में वह एक अज्ञात व्यक्ति से बात करती हुई दिखती है। साइबराबाद पुलिस ने टोल प्लाजा के पास पीड़िता के अंतर्वस्त्र, जूते और शराब की बोतल भी बरामद की थी। प्रियंका रेड्डी ने अपनी स्कूटी यहीं खड़ी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका रेड्डी को नशे में धुत्त इन चार लोगों ने जबरन उठा लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के अनुसार, शम्साबाद में आउटर रिंग रोड पर टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पीछे खाली जमीन में उन्होंने प्रियंका के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

प्रियंका रेड्डी मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया

इसके बाद उन्होंने एक लॉरी में उसके शव और स्कूटी को उठाकर ले गए थे। उन्होंने लाइसेंस प्लेटों को हटा दिया और वाहनों को घटनास्थल से 40 किलोमीटर की दूरी पर छोड़ दिया। उन्हें पता था कि रंगा रेड्डी जिले के शादनगर शहर के पास चटानपल्ली पुल एक सुनसान जगह है। वहां पहुंचकर उन्होंने प्रियंका रेड्डी की डेड बॉडी को एक चादर में लपेटा और मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। इसके बाद चारों लोग वहां से भाग निकले। पुलिस का मानना ​​है कि महबूब नगर जिले के नारायणपेट का रहने वाला मोहम्मद पाशा नामक एक लॉरी चालक इस मामले में मुख्य संदिग्ध था। पेशे से पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका रेड्डी  बुधवार की शाम पशु चिकित्सालय से ड्यूटी के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं। रात के समय उन्होंने अपनी बहन भावना रेड्डी को की गई आखिरी फोन कॉल में टोल प्लाजा के पास स्कूटी पंक्चर हो जाने की जानकारी दी और यह कहा कि डर लग रहा है। काफी देर बाद तक प्रियंका रेड्डी के घर न पहुंचने और फोन स्वीच ऑफ जाने पर परिजनों ने टोल प्लाजा के पास भी तलाश की लेकिन वह नहीं मिलीं। अगले दिन गुरुवार को हैदराबाद से बेंगलुरु को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर अंडरपास के समीप डॉक्टर प्रियंका का जला शव मिला था।

मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश 

मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। डॉक्टर प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए। गुरुवार को न्याय की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला वही पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज, पालीवाल वाणी समूह इंदौर ने दोषियों की जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। सभी ओर से एक स्वर सुनाई दे रहा है कि डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के हत्यारे को सारे आम फांसी की सजा तत्काल होना चाहिए। 

पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next