एप डाउनलोड करें

Bollywood Best Movies : देखें बॉलीवुड की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में, इनके आगे सलमान-शाहरुख की फिल्में लगेंगी रद्दी

बॉलीवुड Published by: Pushplata Updated Wed, 03 May 2023 08:46 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक बहुत बुरी चीज है। यहां फिल्म अच्छी है या बुरी इसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मापा जाता है। जबकि ये सही तरीका नहीं है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की, लेकिन वह हिंदू सिनेमा की बेहतरीन फिल्म नहीं है। वहीं कुछ इसी भी फिल्में हैं जो बेहद युनीक और अच्छी हैं, लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडररेटेड है। इन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

मसान (Masaan)

मसान एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है। यह एक कविता की तरह बहती है। इसका स्क्रीनप्ले लाजवाब है। फिल्म को एक बार देखना शुरू कर दो तो अंत तक स्क्रीन से निगाहें नहीं हटती है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, विकि कौशल, ऋचा चड्ढा और स्वेता तिवारी जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आपको लाइफ को एक अलग पहलू से देखने को मजबूर करती है। इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग बड़े फ्रेश और युनीक हैं।

करीब-करीब सिंगल (Qarib Qarib Singlle)

यह फिल्म साल 2017 में आई थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार इरफान खान लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है जो एक दूसरे के विपरीत होते हैं लेकिन फिर भी एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म को जिस तरह से फिल्माया गया है वह दिल को छू जाता है। वहीं फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग सीधा आपके दिल में उतरती है। यह फिल्म आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखनी चाहिए।

अक्टूबर (October)

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को उनके करियर का बेस्ट अभिनय माना जाता है। फिल्म को सूजित सरकार ने बड़ी खूबसूरती के साथ डायरेक्ट किया है। फिल्म आपको सच्चे प्यारे के बारे में गहराई से सोचने को मजबूर करती है। इसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar)

पान सिंह तोमर फिल्म इसी नाम के एथलीट के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में लीड रोल इरफान खान ने किया था। फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने बड़ी जोरदार परफॉरमेंस दी थी। फिल्म की कहानी पानी सिंह तोमर नाम के इंडियन एथलीट पर थी। कैसे एक सात टाइम नेशनल विजेता रह चुका खिलाड़ी चंबल घाटी का डाकू बन जाता है। फिल्म में बताया जाता है कि एक स्पोर्ट्समैन को किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते वह एक विद्रोही बन जाता है।

देव डी (Dev D)

देवदास के ऊपर वैसे तो कई बार कई फिल्में बन चुकी है। लेकिन अनुराग अक्षयप ने देव डी को एक अलग ही ढंग से बनाया था। इसे आप मॉडर्न जमाने की देवदास भी कह सकते हैं। फिल्म में अभय देओल, कल्कि कोचीन और माहिल गिल लीड रोल में थे। फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को बड़ा पसंद आया था। यदि आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी तो एक बार जरूर देख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next