एप डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे, 40,000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी

भोपाल Published by: paliwalwani Updated Thu, 16 Apr 2026 12:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे, लगभग 40,000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5की बढ़ोतरी की है, जो अब 252से बढ़कर 257हो गया है, यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी है और अप्रैल 2026 की सैलरी में इसका फायदा मिलेगा, एरियर का भुगतान 6 किस्तों में किया जाएगा, जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त लाभ मिलेगा,

वेतन में कितना होगा बदलाव?

यह भुगतान एकमुश्त न होकर 6 समान किस्तों में होगा. एरियर की किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में वेतन के साथ खाते में जमा की जाएंगी.

इस वृद्धि के बाद, अब इन कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 252से बढ़कर 257हो गया है. इस आदेश का सीधा लाभ कर्मचारियों को उनके अप्रैल माह के वेतन से मिलना शुरू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा. इससे कर्मचारियों की 'टेक होम' सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो बढ़ती महंगाई के बीच उनके लिए बड़ी राहत का काम करेगी.

आदेश की जानकारी मिलते ही निगम परिसर में स्थायी कर्मियों ने जमकर खुशी का इजहार किया. निगम कर्मचारी ने एक दुसरे को बधाई देते हुए खूब खुशी का इजहार किया. सर्वश्री मस्टर कर्मचारी संगठन संवाद प्रमुख संयोजक संवाद प्रमुख संयोजक प्रवीण तिवारी, सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष देव कुमार वीरगडे, भारतीय मजदूर संघ संगठन महामंत्री राजेश सोनकर, अजय सोनकर, माझी मछुआ संघ अध्यक्ष दीपक गौड़ एवं महामंत्री अनिल पंचवाल, रजनीश शर्मा, अनिल यादव, मुन्ना कौशल, राम अवतार सिंह पवार, केदार यादव, दिनेश यादव,  सहित ने एकजुट रहने का संदेश दिया.

सभी कर्मचारीयों ने संगठन के जांबाज पदाधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए नजर आए वहीं पदाधिकारीयों ने साथी कर्मचारियों से कहा कि संगठन की शक्ति आप लोग है, आप सबका साथ समय-समय पर हमेशा मिलता रहेगा, तो शेष मांगो को भी शीघ्र पुरा किया जाएगा.

प्रमुख विवरण :

  • DA में वृद्धि: 5 प्रतिशत (252से बढ़कर 257)।
  • लाभार्थी: 6ठा वेतनमान पा रहे लगभग 40,000 कर्मचारी/अधिकारी।
  • प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2025 से।
  • एरियर (Arrears): 6 किश्तों में दिया जाएगा।
  • पेंशनर्स: पेंशनर्स को एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next