भोपाल :
बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर 2023 को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को होगी।
शनिवार शाम बीजेपी ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश के तीन मंत्रियों का टिकट कटा है। जिनमें मंत्री ओपीएस भदौरिया, गौरीशंकर बिसेन और यशोधरा राजे सिंधिया है। यशोधरा पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुकी थीं। वहीं गौरीशंकर बिसेन की जगह पार्टी ने उसनकी बेटी मौसमी को बालाघाट सीट से प्रत्याशी बनाया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं।