आज का राशिफल 14 जून 2022 : रोजगार में आप तरक्की करेंगे, जीवनसाथी का साथ मिलेगा

विज्ञापन

हम आपको 14 जून 2022 का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए 

14 जून 2022 दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें. दिन की शुरुआत में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजूबत होगी. शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है. वाहन सुख संभव है. लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. प्रेम एवं स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. आपके व्यापार में निरंतर लाभ होता रहेगा. क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. खर्चों में हुई वृद्धि से परेशान हो सकते हैं. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा. प्रेम में कलह हो सकता है. संतान की सेहत पर ध्यान दें. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें. शैक्षणिक कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के चलते परेशान हो सकते हैं. क्रोध पर संयम रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपका व्यापार अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज के दिन किसी मानसिक दबाव में ना आए. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. ऑफिस में कार्यों का बोझ बढ़ने के चलते परेशान हो सकते हैं. आज आपको स्वास्थ संबधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. कुटुम्बों में वृद्धि होगी. आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी. आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा. क्या न करें-आज किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा. आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे. समाज में सराहे जाएंगे. आपको अपने प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें. आज आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन हो रहा है. किसी भी चीज को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. क्या न करें- आज कोई जोखिम ना लें. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में विस्तार करने के लिए आज का दिन शुभ है. घर से निकलते समय माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं.

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आपको प्रेम का साथ मिलेगा. आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन व्यापार में आप तरक्की करते रहेंगे. कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है. आपको प्रेम एवं व्यापार का भरपूर साथ मिलेगा. क्या न करें- आज शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है. छात्र अपने करियर को लेकर चिंतित नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेेगा. क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.  आज आपको सावधान रहने की जरुरत है. गोपनीय बाते किसी से साझा न करें. कोई अपना विश्वासघात कर सकता है. इस राशि के छात्रों को आज सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है.

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा रहेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम एवं व्यापार लगभग ठीक रहेगा. संतान की सेहत पर ध्यान दें. क्या न करें- आज के दिन गृह कलह ना करें. दिन की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. रहन-सहन कष्टमय होगा. ऑफिस में अधिकारियों की डांट पड़ सकती है. माता पिता के सहयोग से धन लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook