आज का दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं। आपके अपने लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी खराब रह सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर परिवार में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से बचें. मन में नकारात्मक विचारों के कारण आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगेगा. अधिक खर्च की संभावना रहेगी. आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि आप कहीं गलत प्रलोभनों में न फंस जाएं. जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेज के काम आज ना ही करें. मां के स्वास्थ्य की में चिंता रहेगी. सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें.

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे. आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी. व्यापार में संपर्क और पहचान से लाभ होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी के साथ किसी सार्थक चर्चा में भाग ले सकते हैं. यदि आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो तो उसे टालने में भलाई समझें. पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा. उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है.

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में आपके काम की प्रशंसा होगी. सहकर्मी आपका साथ देंगे. व्यापारी अपने व्यापार की वृद्धि कर सकेंगे. इससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे. आर्थिल लाभ होगा और कहीं निवेश करने संबंधी कोई योजना भी आप बना सकते हैं. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा. प्रेम जीवन में भी आज सकारात्मकता रहेगी.

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आप धार्मिक काम और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे. मंदिर या किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्रसंग बन सकता है. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मन भी चिंता रहित होगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका साथ देगा. आज ज्यादातर समय आपका ध्यान मनोरंजक गतिविधियों में लगा रहेगा. आप मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ किसी आउटिंग के लिए भी जा सकते हैं.

● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. थकान और सुस्ती अनुभव करेंगे. मनमाफिक काम नहीं हो सकेगा. आपके मन में चिंता रहेगी. ऑफिस में सहकर्मी आपको निराश करेंगे. उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी विवाद को आज टालें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज विरोधियों से भी बचकर रहें. ज्यादातर समय आज मौन रहकर अपना काम करते रहें. ज्यादा तनाव लेने से स्वास्थ्य पर भी असर होगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे. हालांकि इस दौरान संक्रामक रोगों से बचने के लिए आपको खुद ही प्रयास करना होगा. आगे स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार थोड़ा उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. मित्रों से मुलाकात अधिक आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर्स के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी.

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन उग्रता और नकारात्मकता आपके मन को बेचैन कर देंगे. मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. व्यवसाय में किसी से विवाद होने से आपको परेशानी हो सकती है. खान-पान में सावधानी रखना आवश्यक है. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी. खर्च बढ़ने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. नए सम्बंध आपको कठिनाई में डाल सकते हैं. रिश्तों को बढ़ाने की जल्दबाजी नहीं करें. आपको किसी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. आय स्थिर रहेगी.

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे. किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें. काम में कम सफलता मिलेगी. असंतोष की भावना का अनुभव होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में बाधा आएगी. आर्थिक हानि की संभावना है. धैर्य के साथ गुजारें. जल्दबाजी से आपको नुकसान होने की आशंका रहेगी. हालांकि शाम के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा.

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी. आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें. अनावश्यक किसी के विवाद में पड़ने से मानहानि की संभावना है. निवेश को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए. संभव हो तो यात्रा टालें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. हालांकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति बदलेगी और आपके विचार सकारात्मक बनेंगे.

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन तन और मन में ताजगी का अभाव रहेगा. मन पर चिंता का भार रहेगा. परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. माता या बड़ी बहन से कोई विवाद हो सकता है. उनकी तबीयत के संबंध में भी चिंता रहेगी. सार्वजनिक कार्यक्रम में आप मौन ही रहें. अनिद्रा और समय पर भोजन नहीं मिलने से गुस्सा आएगा. महत्वपूर्ण काम आज ना करें. जीवनसाथी से विचारों का ताल-मेल बनाकर रखें. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय गुजारने का अच्छा अवसर मिल सकता है.

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन दैनिक कामों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मतभेद दूर होगा और गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी. संपत्ति संबंधी काम के परिणाम सुखद आएंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. विरोधियों से आगे निकल सकेंगे. नए काम के लिए अनुकूल है.

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
  2.  हर बड़ा सफर एक छोटे, सपने से शुरू होता है...!

  3. पिता के द्वारा डांटा गया पुत्र, गुरु के द्वारा डाँटा गया शिष्य, और सुनार के द्वारा पीटा, गया  सोना, ये हमेशा...आभूषण ही बनते हैं...!!
  4. ज़िंदगी के सारे महंगे सबक़, हमेशा सस्ते लोग ही सिखाते हैं..!!

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook