एप डाउनलोड करें

आमेट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : कुल 65 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 22 Dec 2025 11:06 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति, आमेट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 जिसमें विजय टाक (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) न्यायिक अधिकारी, गोविंद सिंह (उपखंड अधिकारी) सदस्य,लोक अदालत की बैंच द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 596 प्रकरण नियत किए गए। जिनमें से भरण-पोषण से संबधित 11 प्रकरण एवं एन.आई एक्ट के 11 प्रकरण,फौजदारी के 22 प्रकरण,दीवानी के 04 प्रकरण, राजस्व प्रकृति के 07 प्रकरण एवं धन वसूली के प्री-लिटिगेशन के 10 प्रकरण सहित कुल 65 प्रकरण राजीनामा के माध्यम से निस्तारित किए गए। साथ ही कुल 30,69,883/- रूपये राशि का निस्तारण किया गया। जिनमें से न्यायालय के एन.आई एक्ट के 11 प्रकरणों में 22,85,783/- रूपये के मामलों का निस्तारण  एवं अजमेर विधुत वितरित निगम लिमिटेड आमेट के 1,20,000/- रूपये के मामलों का निस्तारण हुआ।

इस अवसर पर अधिवक्तागण प्रहलादसिंह चुण्डावत, डालचन्द्र जाट, प्रदीपसिंह राठौड़ एवं एस.बी.आई.बैंक, आमेट,बैंक ऑफ बडौदा, आमेट, आर.एम.जी.बी. बैंक,आमेट, आईसीआईसीआई बैंक आमेट, आईडीबीआई बैंक लावा, सरदारगढ़, बीएसएनएल आफिस आमेट, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. आमेट के कर्मचारीगण एवं पक्षकारान् उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next