एप डाउनलोड करें

कालापायरा विधालय में किया सघन पौधारोपण

आमेट Published by: M. Ajnabee-Kishan Paliwal Updated Tue, 28 Jul 2020 07:27 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट । स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल आमेट के स्काउटर एवं ईको क्लब प्रभारी शेर सिंह सैनी ने अपने सहयोगी अध्यापक जगदीश चन्द्र जोशी एवं रमेश चन्द्र वर्मा के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विधालय कालापायरा में अध्यापिका श्रीमती पिन्टु चौहान के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में हरियाला राजस्थान एवं वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए एवं वृक्ष जीवन का आधार है को सार्थक करते हुए सघन पौधारोपण किया। जिसमें जामुन, शीशम, नीम, गुलमोहर, अमरूद, पपीता, पीपल, वट वृक्ष आदि के पौधे लगाए। अध्यापिका पिन्टु चौहान ने पौधों की देख रेख का जिम्मा लिया एवं सैनी एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। सैनी ने प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए 301 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत अभी तक 151 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। सैनी स्वयं विधालयो एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर पौधे लगा रहे हैं एवं उनकी देखरेख का जिम्मा स्वयं या संबंधित अध्यापको को सौंप रहे हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next