एप डाउनलोड करें

Amet News : मुबारिक-अजनबी आमेट उपखण्ड भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष नियुक्त

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sat, 28 Feb 2026 02:50 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. भारतीय पत्रकार संघ  एआईजे राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने वरिष्ठ पत्रकार मुबारिक-अजनबी को उनके लंबे अनुभव और प्रतिबद्धता के आधार पर आमेट उपखण्ड की जिम्मेदारी सौंपी है.

भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा पर राजसमन्द ज़िले के वरिष्ठ अनुभवी पत्रकार मुबारिक-अजनबी को दीर्घ कालीन पत्रकारिता के अनुभव को देखते हुए तथा पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का आमेट उपखण्ड स्तरीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है.

वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर चयन राजसमन्द ज़िले के पत्रकारिता जगत में मुबारिक-अजनबी एक जाना-पहचाना नाम हैं, उनकी लंबी कार्यक्षमता और पत्रकारों के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा द्वारा की गई इस नियुक्ति से स्थानीय पत्रकारों में हर्ष की लहर है.

संगठन विस्तार और भविष्य के लक्ष्य इस विशेष अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी से संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि "नवनियुक्त अध्यक्ष अपने दायित्व अनुसार संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करेंगे, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे, संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं अनुशासन का पालन सुनिश्चित करेंगे." इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य आमेट उपखण्ड में पत्रकार हितों की रक्षा करना और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.

Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next