एप डाउनलोड करें

Amet news : कलश एवं भागवत पोथी यात्रा के साथ आठ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 06 May 2024 01:50 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. 

नगर में वैशाख महीने का पवित्र मास के चलते  रविवार से 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कलश एवं  पोथी यात्रा के साथ हुई। कथा का आयोजन महाकालेश्वर मन्दिर गांधी नगर जलदाय विभाग के सामने हो रहा है। कथा वाचक

कार्यक्रम के अनुसार भागवत कथा की शुरुवात में रविवार प्रातः 8:00 बजे कथा स्थल महाकालेश्वर मंदिर से भगवान भोलेनाथ की महा आरती एवं विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार के साथ विशाल कलश एवं पोथी यात्रा शुरू हुई। जो जलदाय विभाग,आमेट देवगढ़ रोड, श्री रामधर्मशाला, कॉलोनी के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः महाकालेश्वर मंदिर कथा स्थल पर पहुंची।

शोभायात्रा में महिलाएं माथे पर कलश लेकर डीजे पर भजनों की धुन के साथ में नाचती गाती चल रही थी। कथा वाचक कन्हैयालाल शर्मा दौसा वाले ने बताया कि 8 दिन तक चलने वाली भागवत कथा में श्री कृष्ण भगवान की विशेष मनोहर झांकियों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

जनकल्याण के लिए 108 भागवत कथा का संकल्प लिया हुआ है। उसके तहत अलग-अलग शहरों नगरों मे जन सहयोग से भागवत कथा का आयोजन कर जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है।कथा के आयोजन में नगर के समस्त भक्तगण सहयोग प्रदान कर रहे है। इस दौरान नगरवासी एवं कॉलोनी के महिला पुरुषों ने भाग लिया।

 

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next