आरटीई का बकाया और प्री-प्राइमरी भुगतान समय पर न होने के विरोध में 5 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जुटेगा संगठन
आमेट. जिले के निजी विद्यालय संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, राजसमंद में विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से ज्ञापन भी दिया जाएगा।
निजी विद्यालय संगठन के प्रदेश संयोजक लालसिंह झाला ने बताया कि आरटीई का बकाया भुगतान, प्री-प्राइमरी भुगतान, समय पर भुगतान एवं शिक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, राजसमंद में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में जिलेभर के निजी विद्यालय संचालक और संस्था प्रधान भाग लेंगे। निजी विद्यालय संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आयोजित यह प्रदर्शन 5 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में होगा।
- M. Ajnabee, Kishan paliwal