Amet News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, पुष्प अर्पित कर किया याद

विज्ञापन

नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल तेली और कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया

आमेट. नगर कांग्रेसजनों द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल तेली, पूर्व नगर अध्यक्ष ललित गेलड़ा, क्रय-विक्रय समिति के उपाध्यक्ष ललित पालीवाल एवं पूर्व पार्षद राजेन्द्र जैन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पुरणसिंह पंवार, लक्ष्मण रेगर, फारुख शाह, मोतीलाल डांगी, अजय खटीक, बालकृष्ण टेलर, मनीष मेवाड़ा, पुष्पेन्द्र जांगिड़, प्रकाश बडोला, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook