Amet News : आज 28 व 29 को डेगाना स्कूल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

विज्ञापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. गोवल पीईईओ क्षेत्र के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाना में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकुल प्रतियोगिता का आयोजन 28 व 29 जुलाई को होगा ! जिसमें 28 जुलाई को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान सीबीईओ आमेट,विशिष्ट अतिथि प्रशासक महोदया गोवल एसीबीईओ आमेट, पीईईओ गोवल होंगे। डेगाना गाँव में आयोजित प्रतियोगिता में सेलागुड़ा संकुल की 4 पंचायत गोवल, सेलागुड़ा, खाखरमाला व बिकावास के पीईईओ अधिकारी व चारों पंचायत की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 11 वर्ष व कक्षा 1-5 तक के लगभग 150-200 खिलाड़ी भाग लेगे जिसमें 10 शारीरिक शिक्षक व अन्य प्रतिनियुक्ति स्टाफ को लगाया गया जहां समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित रहेंगे, यह समस्त प्रोग्राम विद्यालय के  खेल ग्राउंड पर आयोजित होगी।

जिसमें खो-खो, कब्बड्डी, जिम्नास्टिक, 50 मीटर दौड़,100 मीटर दौड़,4%100 रिले दौड़, लम्बी कूद व साहित्य व सांस्कृतिक प्रतियोगिता जिसमें वाद - विवाद, हिंदी निबंध, अंग्रेजी निबंध, एकाभिनय, समूह गान, सामूहिक नृत्य, लॉक नृत्य, एकल गान का आयोजन होगा। जहां पर प्रतियोगिता से पूर्व की समस्त तैयारी की गए व खेल ग्राउंड बनाए गए ग्राउंड पर समतलीकरण किया।

प्रतियोगिता की समस्त रूप रेखा तैयार की गई, जिससे प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो सके संरक्षक गिरिराज डाकोत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहर लाल कुमावत, प्रतिनियुक्त स्टॉफ मुकेश वैष्णव,अशोक कुमार खटीक, ऊषा मेवाड़ा, प्रीति मीणा, समस्त शारीरिक शिक्षक नंद किशोर शर्मा, बालूराम गुर्जर, राजेश खटीक, हरि शंकर जाट, शोभालाल, भगवान लाल,अजय कुमार, विद्यालय का स्टॉफ सुरेन्द्र, संदीप कुमार, पवन कुमार, शंकर, अंजू रानी उपस्थित थे. यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व मीडिया प्रभारी कुलदीप खटीक ने दी।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook