एप डाउनलोड करें

Amet News : भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Fri, 16 Aug 2024 10:34 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड से विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड के सानिध्य में तिरंगा यात्रा शुरू हुई । जो नगर के लक्ष्मी बाजार,सब्जी मंडी होली थान, तकिया रोड, रामदेव मंदिर,बड़ी पोल, हॉस्पिटल रोड होती हुई बस स्टैंड पहुंची। जहां पर विधायक राठौड द्वारा किए गए विकास कार्यों की घोषणा पर नगर व नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, हरिसिंह राव, नगर अध्यक्ष राजेश पालीवाल, अर्जुन सिंह चुंडावत, नारायण लाल गुर्जर, पार्षद राधेश्याम खटीक, पार्षद दिनेश सरनोत, जगदीश सिंह राजेश डागी चतरलाल डांगी, जय सिंह भाटी, विक्रम सिंह चुंडावत, अर्जुन लाल टेलर, मनोहर सिंह, राजेश वैष्णव, पिंटू सिंह, बिरजू रैबारी, अजय देवपुरा, किशन पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next