एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 62 हड्डी और नेत्र रोग रोगियों की हुई जांच

आमेट Published by: paliwalwani Updated Tue, 09 Jun 2026 01:21 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट के ए-वन डायग्नोस्टिक सेंटर पर आयोजित शिविर में भीलवाड़ा के रामस्नेही अस्पताल के विशेषज्ञ ने हड्डी और नेत्र रोगों का नि:शुल्क दिया परामर्श

आमेट. स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के ए-वन डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक वृहद निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

राजकीय अस्पताल के सामने स्थित इस केंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुए शिविर में भीलवाड़ा स्थित रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों नेअपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार नागर एवं नेत्र रोग विभाग की विशेष टीम उपस्थित रही।

शिविर का मुख्य उद्देश्य हड्डी और नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना रहा। हड्डी रोग के क्षेत्र में पुराने फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द और हड्डियों से संबंधित अन्य गंभीर समस्याओं से ग्रसित  62 मरीजो ने विशेषज्ञ डॉ. नागर ने परामर्श किया।

14 मरीजों को भीलवाड़ा स्थित चिकित्सालय पर निःशुल्क आपरेशन हैतु चयन किया गया। नेत्र रोग विभाग की टीम ने आंखों में धुंधलापन, लगातार दर्द,जलन,लालिमा,खुजली, सूजन अथवा प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता जैसी जांच की।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next