राजसमंद सांसद दिया कुमारी की मदद से मुंबई में फंसे घोड़े एवं सहायक पहुंचे अपने देश
आमेट। मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में फरवरी के अंत मे होने वाले पोलो सीजन के लिए राजस्थान वह भारत के अन्य स्थानों से कई पोलो प्लेयर जैसे राजसमंद के कुलदीप सिंह राठौर, सिमरन शेरगिल (अर्जुन अवार्डी), ध्रुवपाल गोदारा, समीर सुहाग वह अन्य प्रतिभाएं हिस्सा लेने पहुंची थी। साथ में 66 घोड़े वह 40 अन्य सहायक भी मौजूद थे। कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश मे लॉकडाउन कर दिये जाने से यह घोड़े, पोलो प्लेयर वह अन्य सहायक वही मुंबई मे ही फंस गए। अप्रैल-मई में जो तापमान वह मौसम रहता है। उस में घोड़ो का वहां रहना असंभव हो रहा था और इसी के चलते सांसद दिया कुमारी जो खुद पोलो में दिलचस्पी रखती है। (दिया कुमारी का परिवार पीढियो से पोलो खेलता आया है और उनके पिता और पुत्र दोनो का ही इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है) उनसे मदद मांगी गई। सांसद ने पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्रालय और मुंबई पुलिस कमिश्नर से तुरंत संपर्क कर इन सबके वापस आने की व्यवस्था की वहां सब लोगो की पहले जांच की गई, सभी नेगेटिव आये उसके बाद इन 66 घोड़ो व 40 सहायकों को 8 पशु एम्बुलेंस से वापस लाया गया और एतिहाद के तौर पर सभी 40 लोगो को कौरनटीन में रखा गया है बताया गया 66 में से 9 घोडे आमेट स्थित मेला ग्रांउड पर कृर्षि फार्म पर तथा शेष अपने अपने शहरों में पहुंचे है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़