📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

प्रभारी मंत्री आंजना को शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सौंपा ज्ञापन

📅 25 June 2020, 03:30 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रभारी मंत्री आंजना को शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सौंपा ज्ञापन
प्रभारी मंत्री आंजना को शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सौंपा ज्ञापन

आमेट । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत व आमेट सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना को शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने पालीवाल वाणी को बताया कि ग्रीष्मावकाश में कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश देने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य जैसे राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण, कंट्रोल रूम में ड्यूटी मुक्त करने हेतु एवं मार्च का फ्रिज किया वेतन दिलाने की मांग का ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत, जिला मंत्री वीणा वैष्णव, जिला मंत्री यशवंत जोशी, उपाध्यक्ष मधु पालीवाल, राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष विनोद आचार्य, आमेट सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, प्राध्यापक परितोष पालीवाल, किशन खत्री, घनश्याम खत्री, ओमप्रकाश मेवाड़ा, रेलमगरा उपशाखा मंत्री राजेश न्याति, बख्तावर सिंह चुंडावत, भैरुलाल मेवाड़ा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें