📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

श्री वीरपत्ता सर्कल के फव्वारे नगर पालिका प्रशासन आमेट की लापरवाही से भीषण गर्मी में भी 7 माह से बंद

📅 17 June 2019, 08:50 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री वीरपत्ता सर्कल के फव्वारे नगर पालिका प्रशासन आमेट की लापरवाही से भीषण गर्मी में भी 7 माह से बंद
श्री वीरपत्ता सर्कल के फव्वारे नगर पालिका प्रशासन आमेट की लापरवाही से भीषण गर्मी में भी 7 माह से बंद

आमेट। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से नगर के केलवा रोड स्थित श्री वीरपत्ता सर्कल के फव्वारे विगत करीब 7 माह से बंद पडे होने से रात्रि के समय फव्वारों का लुफ्त उठाने आने वाले नगरवासियों को नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण निराश होकर लौटना पड रहा है।

मिली जानकारी अनुसार नगरवासियों की मांग पर आमेट नगर पालिका प्रशासन व आमेट ठीकाने की ओर से संयुक्त रूप से नगर के केलवा रोड पर श्री वीरपत्ता सर्कल का निर्माण करवा 13 जुलाई 2016 बुधवार को एक भव्य समारोह के साथ सर्कल का शुभारंत कराया था। सर्कल को आर्कषक ओर सुंदर बनाने के लिए इस पर फव्वारे व पौधारोपण कर भव्य विद्युत रोशनी की गई थी। जिसे शाम ढलते ही सर्कल के आर्कषक नजारे को देखने के लिए बडी संख्या में नगरवासी यहां पहुंचते थे। परंतु नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से इस सर्कल पर करीब 7 माह से बंद फव्वारे अपनी किश्मत पर रो रहे है। भीषण गर्मी के चलते रात्रि कालिन के समय फव्वारे सर्कल को देखने आने वाले नगर वासियों के साथ-साथ बाहर के लोगों को भी काफी निराश होकर लौटना पड रहा है। सत्ता पक्ष ओर न ही विपक्ष जनता की सुविधा की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे है। जिम्मेदारों को पता ही नहीं फव्वार इतने महिनों से बंद है। जब पूछा गया तो बोले शीघ्र चालु करा देगे...जनता को पागल समझ रखा है, वर्षा कालीन के समय फव्वारा चालु हो भी जाएगा तो किसे मिलेगा फायदा...जनता सब समझती है।

? जिम्मेदारों का कहना...

वीरपत्ता सर्कल पर लगे फव्वारों में कोई तकनीकी खराबी आ जाने से अगर बंद है। तो उसे शीघ्र दुरस्त करवाकर चालु करवाया जाएगा।
करणीसिंह शोदा
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आमेट
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें