📅 Friday, 09 October 2026 | 07:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

जिला अंजुमन कमेटी राजसमंद ने समाज की प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर नवाजा

📅 23 July 2020, 11:16 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जिला अंजुमन कमेटी राजसमंद ने समाज की प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर नवाजा
जिला अंजुमन कमेटी राजसमंद ने समाज की प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर नवाजा

● परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा : षार्षद अख्तर खान

आमेट। जिला अंजुमन कमेटी राजसमंद के तत्वाधान में जिला प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अंजुमन कमेटी की ओर से 10 वीं व 12वीं में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले मुस्लिम  छात्र व छात्राओं का जिला अंजुमन कमेटी  की ओर से प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनको नवाजा गया। जिले की  सैयद निदा अली राजनगर की बेटी 12 वीं कक्षा में जिले में सर्वाधिक अधिक अंक 96.40 लाने पर मुस्लिम समाज का नाम रोशन किया। सैयद निदा अली 12 जी 96.40 प्रतिशत, काशिफा बानो 12 जी 92.80 प्रतिशत, फरहान खान 12 जी 86.80 प्रतिशत,हस्सान रजा रंगरेज 12 जी 84 प्रतिशत शालू बानो 12 जी 81.80 प्रतिशत, समीना बानू 12 जी 81.80 प्रतिशत, आयशा रफीक 12 जी 80.80 प्रतिशत, मोहम्मद बिलाल छीपा 12 जी 75.20, प्रतिशत, आदिल डायर 10 जी 86.8 प्रतिशत, सानिया कुंवर 10 जी 80.प्रतिशत, मोहम्मद अमान 10 जी 76.66 प्रतिशत, मोहम्मद शाहनवाज हुसैन 79.8 प्रतिशत प्रतिभाओ को नवाजा गया। इसी के साथ लॉकडाउन के दौरान जिन समाजसेवीयो ने समाज की सेवा की उनका भी सम्मान किया गया। उनमें हाजी जमालुद्दीन मंसूरी रेलमगरा, हाजी अब्दुल हमीद रेलमगरा, हाजी इकबाल मंसूरी, हाजी बगदाद रजा, फिरोज खान, हाजी कालू शाह, हाजी शरीफ शाह, अब्दुल वाजिद, जाफर फौजदार साहब, इलाही बख्श कुरेशी, ताहिर अली सोरगर, हाजी शेर मोहम्मद, हाजी इसहाक छोटू भाई, मुबारिक खान, रेहाना खान, आसिफ इकबाल, नियाज मोहम्मद, आदि मुख्य रहे। मंच का संचालन अधिवक्ता शराफत हुसैन फौजदार ने किया। इस अवसर पर जिला अंजुमन कमेटी के सदर मनोनीत पार्षद अख्तर खान ने कहा कि जब तक छात्र और छात्राओं को सही तालीम हासिल नहीं होगी तो समाज का उत्थान नहीं हो सकता। समाज की तरक्की के लिए शिक्षा हासिल करना बहुत जरूरी है। शिक्षा के द्वारा ही हम समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। समाज में शिक्षा की नई चेतना से समाज का विकास होगा और शेषकर छात्राओं के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होगा। परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा। इसलिए जितना हो सके बच्चों को पढ़ाना चाहिए। इस दौरान जिला संरक्षक एम ए खान, हाजी इकबाल मंसूरी, जिला प्रवक्ता सत्तार शाह, निजाम सोरगर केलवा, हाजी कालू शाह, हाजी मुमताज मास्टर, शकील मोहम्मद सिलावट, इख्लास खान, हाजी मोहम्मद शरीफ, मुस्लिम महासभा के जाफर खान फौजदार, फिरोज खान पठान, फतेह मोहम्मद रंगरेज, उस्मान खान, अब्दुल रहीम, शहजाद खान, आजाद खान, यासीन खान, हाजी मोहम्मद हुसैन, रेहाना खान, सलमा बेगम, असलम, शकील शाह ,फरहान अली, टीपू सुल्तान, अशफाक हुसैन, असद उल्लाह खान, आजम खान, बाबू शाह आदि मौजूद रहे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें