📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में ब्लॉक स्तर पर प्रथम बार की गई कोरोना सेंपलिंग

📅 13 May 2020, 05:02 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में ब्लॉक स्तर पर प्रथम बार की गई कोरोना सेंपलिंग
आमेट में ब्लॉक स्तर पर प्रथम बार की गई कोरोना सेंपलिंग

आमेट। तहसील स्तर पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमेट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सुर्या के निर्देशन में नगर के सुनील बाल निकेतन मा.विद्यालय में कोरोना सेंपलिंग की गई। ब्लांक चिकित्सा अधिकारी डां. सीपी सूर्या ने पालीवाल वाणी को बताया की कोरोना बीमारी के तहत संधिक्त व्यक्तियों की उनके स्वास्थ्य के आधार पर सेंपलिंग हेतु जिले के आरके चिकित्सालय में भेजने के लिए मरीज को भी साथ जाना पड़ता था। जिससे समय व जांच रिपोर्ट आने में समय लगता व मरीज को भी जिला चिकित्सालय में ही भर्ती कर रखा जाता जब तक उसकी जांच रिपोर्ट उदयपुर से नही आ जाती। इससे निजात पाने के लिए जिले में प्रथम बार ब्लॉक स्तर पर तहसील में आमेट के कोरोना बीमारी संक्रमण के तहत जिन तीन व्यक्तियो की चिकित्सा रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनके परिजनों सहित फर्स्ट लाइन कोंन्टेक्ट में आये 9 व्यक्तियों की सेंपलीग ली गई तथा इन सभी को सुनील बॉल निकेतन मा. विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया। जब तक इनकी रिपोर्ट की जाँच नही आ जाती वे फिलहाल यही चिकित्सको की देखभाल में रहेंगे। कोरोना सेंपलिंग के दौरान उपखंड अधिकारी श्री संजय कुमार गोरा, तहसीलदार श्री भागीरथ सिंह, मुख्य ब्लॉक चिकित्साअधिकारी डॉ. सीपी सूर्या, डॉ मनीष जी, डॉ सुरेश चंदोलिया, बीपीएम सरिता जैन, मेल नर्स मुस्तफा, बाबूलाल जी, गणेश जी, जगदीश जी आदि उपस्थित थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें