📅 Saturday, 10 October 2026 | 06:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट ब्लॉक में कोरोना कहर : 6 मेसे 3 कोरोना पॉजिटिव : प्रशासन में हड़कंप

📅 20 May 2020, 08:15 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट ब्लॉक में कोरोना कहर : 6 मेसे 3 कोरोना पॉजिटिव : प्रशासन में हड़कंप
आमेट ब्लॉक में कोरोना कहर : 6 मेसे 3 कोरोना पॉजिटिव : प्रशासन में हड़कंप

आमेट । आमेट ब्लॉक स्तर पर कोरोना महामारी संक्रमण में आए पॉजिटिव लोगों का ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ सीपी सूर्या ने पालीवाल वाणी को बताया कि नगर में मंगलवार को जिन 12 संदिग्ध व्यक्तियों के कोरोना सेंपलिंग की गई थी। उन 12 में से 6 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को आई है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से तीन लोगों में कोरोना पॉजिटिव वायरस के लक्षण पाए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तहसील के गोवल पंचायत के डेगाना गांव निवासी एक युवक, जेतपुरा गांव का एक युवक एवं आमेट नगर के तकिया रोड निवासी एक युवक की रिपोर्ट संक्रमित पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी आते ही उपखंड अधिकारी संजय कुमार गोरा, तहसीलदार भागीरथ सिंह, बीडियो राकेश पुरोहित व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीपी सूर्या, थाना अधिकारी मुकेश कुमार खटीक ने उपखंड कार्यालय में बैठक लेकर आगे की रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है ।

फोटो ग्राफर--माधवसिंह राजपूत

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें