📅 Wednesday, 16 September 2026 | 06:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,940 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट वाणी : जतन संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

📅 14 May 2025, 02:22 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट वाणी : जतन संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
आमेट वाणी : जतन संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आमेट. जतन संस्थान द्वारा संचालित पहला कदम परियोजना के तहत  प्राथमिक शिक्षको का जेंडर व प्रारंभिक शालापूर्व शिक्षा में समावेशिता के उदेश्य से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,आमेट में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

आमेट ब्लॉक के विद्यालयों के 107 की प्रत्येक पंचायतो से पांच अध्यापकों द्वारा भाग लिया गया. प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक आकाश पालीवाल,उषा चौधरी,देवांश द्वारा संचालित किया गया.

प्रशिक्षण में शिक्षकों ने विद्यालय में जेंडर समानता का वातावरण निर्माण करने के आयाम सीखे और गांव, विद्यालय में भेदभाव मुक्त वातावरण बनाने और बच्चों, किशोर-किशोरियों के समानता आधारित भविष्य का निर्माण करने के लिए विचार- विमर्श किया.

जतन संस्थान के निदेशक डॉ: कैलाश बृजवासी के द्वारा सभी को वर्तमान परिपेक्ष में किशोर- किशोरियों के क्षमता निर्माण के तोर तरीके बताए. इस अवसर पर जतन संस्थान से ब्लॉक समन्वयक भारती खाईवाल, रतन बलाई, भैरुलाल बलाई, रेखा गाडरी, केसर गाडरी आदि सम्मिल थे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें