Amet News : आमेट में 3.5 ईच बारिश से मौसम हुआ सुहाना, वाली रोड पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी,
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट.
लंबे इंतजार के बाद आमेट उपखंड क्षेत्र में इंद्रदेव मेहरबान हुए। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई।
तहसील कानूनगो भरत पालीवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात से बुधवार तक कुल 87 मिलीमीटर (करीब साढ़े तीन इंच) वर्षा दर्ज की गई। समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
हालांकि, बारिश के साथ नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। आमेट शहर की वाली रोड पर नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भर गया। जलभराव से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नालों की नियमित एवं व्यवस्थित सफाई नहीं होने से हर बारिश में यह समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नालों की सफाई व्यवस्था में सुधार कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया