📅 Wednesday, 07 October 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : साइबर ठगी से विद्यार्थी रखें दूरी, सोशल मीडिया का करें सदुपयोग : विजय टांक

📅 09 April 2026, 01:33 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : साइबर ठगी से विद्यार्थी रखें दूरी, सोशल मीडिया का करें सदुपयोग : विजय टांक
Amet News : साइबर ठगी से विद्यार्थी रखें दूरी, सोशल मीडिया का करें सदुपयोग : विजय टांक

आमेट. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एंव अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद (जिला एंव सेशन न्यायाधीश) अलका शर्मा व सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद  भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार Transformative Tuesday अभियान के तहत पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के सभागार में अध्यक्ष महोदय तालुका विधिक सेवा समिति  (सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट) आमेट विजय टांक न्यायाधीशमहोदय के द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सभी उपयोग हेतु साइबर जागरूकता हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम अवतार मीणा थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने की। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता आमेट मजिस्ट्रेट  विजय टांक ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न नेटवर्किंग प्लेटफार्म जैसे वाॅट्स ऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि पर मैसेज व चेटिंग करके धमकाना, डराना या दबाव बनाना आदि साइबर क्राइम की श्रेणी में आते हैं विद्यार्थियों व‌ लोगों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए वहीं विद्यार्थी सोशल मीडिया का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं नवीन ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु करता है तो वह उसके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।

मोबाइल पर अधिक समय बिताना मानसिक व शारीरिक विकास में बाधक बनता है अतः मोबाइल का उपयोग भी सीमित रुप से करना है विद्यार्थियों को‌ मोबाइल पर चलने आनॅलाइन गेम्स नहीं खेलने चाहिए। छात्र छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या साइबर क्राइम हो रहा है तो उसकी शिकायत कोर्ट वाली दीदी पेटी में प्रार्थना पत्र के माध्यम से कर सकेंगे उन्हें न्यायालय त्वरित कार्रवाई करेगा इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय हेतु कोर्ट वाली दीदी पेटीका का शुभारंभ किया गया। एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों व‌ कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की ।

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालय में निर्मित संविधान कक्ष से अवगत करवाया। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने आभार व्यक्त किया। संचालन राखी आर्य ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, मुकेश वैष्णव, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह, आमेट तालुका के कनिष्ठ सहायक राम लाल राठी, पैरालीगल वाॅलीन्टियर हेमराज बलाई व‌ कुंदन रेगर, होम गार्ड प्रकाश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें