Amet News : श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन : चिकित्सा सेवाओं की दिशा में कुंभलगढ़ का एक और महत्वपूर्ण कदम
चीफ ब्यूरो: किशन पालीवाल
आमेट. विधानसभा क्षेत्र के आमेट स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया.
यह केवल एक मशीन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर, त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. अब गंभीर बीमारियों की समय पर जाँच और उपचार में स्थानीय लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी तथा दूर-दराज़ जाने की आवश्यकता भी कम होगी.
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह सेवा अनगिनत लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, आशा और नया विश्वास लेकर आए. स्वस्थ कुंभलगढ़ ही समृद्ध कुंभलगढ़ की आधारशिला है. इस अवसर पर संत मुमुक्ष राम, डॉ. रामानंद दाधीच, डॉ. दर्पंण दाधीच, डॉ. शिरीन कुमार वर्मा, डॉ. सीपी सूर्या, शुभम दाधीच, राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉण् नेहा शर्मा, महिमा दाधीच, कविता दाधीच, राजेंद्र लोहार, कैलाश मेवाड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, सज्जन सिंह सोलंकी, रमन कंसारा, मदनलाल पुरोहित, गंगा सिंह चुंडावत, राधेश्याम खटीक, हरिसिंह राव, कैलाश सुथार, राधेश्याम जोशी, जयसिंह भाटी, अरुण मिश्रा, श्रवण कुमार मेवाड़ा सहित नगर के गणमान्य सदस्य मौजूद रहें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया