📅 Wednesday, 16 September 2026 | 05:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,940 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : शक्ति सिंह कुम्पावत ने 1 लाख 11 हजार रुपए का टीका लौटाकर शगुन के तोर पर लिये ₹1100

📅 27 April 2025, 03:17 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  शक्ति सिंह कुम्पावत ने 1 लाख 11 हजार रुपए का टीका लौटाकर शगुन के तोर पर लिये ₹1100
Amet News : शक्ति सिंह कुम्पावत ने 1 लाख 11 हजार रुपए का टीका लौटाकर शगुन के तोर पर लिये ₹1100

आमेट. ग्राम लिकी पंचायत के बल्लो का खेड़ा के अध्यापक दुर्गा सिंह चुंडावत की पुत्री डिंपल कंवर की शादी मारवाड़ जंक्शन के गांव रेवडिया निवासी शक्ति सिंह कुम्पावत के साथ हुई। 

जिसमें दुल्हन के पिता ने 1 लाख 11 हजार रुपये का टिका  दस्तूर के रूप में दूल्हा शक्ति सिंह को दिया गया। लेकिन दूल्हे और उनके पिता शंकर सिंह कुम्पावत द्वारा इन रुपए को वापस लौटा कर टीका दस्तूर के नाम पर 1100 रुपये लेकर सभी का अभिवादन किया।

जब वर्तमान समय में एक तरफ दहेज के नाम पर बेटियो के साथ दुर्घटना देखने को मिल रही है। वहीं दहेज के लिए बहन बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी तरह आमेट उपखंड के ग्राम पंचायत लिकीं के बल्लो का खेड़ा मैं हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

जिसका मुख्य कारण है बिटिया के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के नाम पर सिर्फ 1100 रुपए लेकर एक नया संदेश दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोग उपस्थित रहे। इस फैसले का सभी उपस्थित मेहमानों ने स्वागत किया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें