📅 Thursday, 15 October 2026 | 10:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,786.63 ▲ +1,004.74 (+1.38%) • निफ्टी 50: 22,929.10 ▲ +306.40 (+1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में मनाया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम : नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का किया स्वागत

📅 10 April 2026, 01:04 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में मनाया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम : नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का किया स्वागत
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में मनाया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम : नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का किया स्वागत

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता व उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी के विशिष्ट आतिथ्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने स्कूल‌ शिक्षा विभाग के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल चले हम अभियान की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री विद्यालय में चल रही विभिन्न छात्र-छात्राओं हेतु लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने पीएम श्री विद्यालय में नामांकन बढ़ाने हेतु शिक्षकों व अभिभावकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालय में चलाई जा रही बालवाटिका में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों के प्री प्राइमरी कक्षाओं की जानकारी व सुविधाओं की जानकारी प्रदान की व नवप्रवेशित बालक बालिकाओं का तिलक व माला पहनाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

इस अवसर पर प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा , राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभाई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सर्वेश्वर सालवी, बालकृष्ण आमेटा, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, चेतना बागवान, हीरा सालवी सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें