📅 Wednesday, 16 September 2026 | 07:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,840 🥈 चांदी (1kg): ₹243,600 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : मुस्लिम समुदाय ने हषोंउल्लास से मनाया ईद उल अजहा का पर्व

📅 09 June 2025, 11:26 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : मुस्लिम समुदाय ने हषोंउल्लास से मनाया ईद उल अजहा का पर्व
Amet News : मुस्लिम समुदाय ने हषोंउल्लास से मनाया ईद उल अजहा का पर्व

आमेट. नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया. इस अवसर प्रातः 8 बजे नगर के तकिया इमामबाड़े पर मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए.

यहां से ढोल बाजे के साथ सामुहिक रूप मे भोलीखेडा हवेली होते हुए मारू दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसा पहुंचे. जहां स्टेशन क्षेत्र में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा अन्जुमन गौसिया पर एक दूसरे पर गुलपोसी फूल मालाऐ के साथ खेर मक़दम किया एवं यहीं से  ईदगाह के लिए सलातो सलाम, दरूद शरीफ पढ़ते हुए रवाना हुए.

जहाँ ईदगाह पहुंचकर जामा मस्जिद पेश ईमाम द्वारा ईदुल उल अजहा के बारे में बताया, पेश ईमाम कारी गुलाम मुस्तफा  द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई तथा देश मे अम्नो अमान की दुआ की गई. जिसमें बडी संख्या मे मुस्लिम भाइयो ने हिस्सा लिया. तथा नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई.

कब्रिस्तान पर अपने बुजुर्गों को फूल इत्र पेश किया गया. साथ ही सैय्यद शहीद गुलाब शाह र.अ.की दरगाह पहुंचकर फातिहा सलाम पेश कर पूरे भारत देश में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई. तकिया ईमामबाड़ा पर भी फातिहा सलाम पढ़ कर देश की खुशहाली की दुआएँ मांगी गई.

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें