📅 Wednesday, 07 October 2026 | 02:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : Transformative Tuesday" अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर

📅 09 April 2026, 01:46 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : Transformative Tuesday" अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर
Amet News : Transformative Tuesday" अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर

Amet News : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीमती अल्का शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार "Transformative Tuesday" अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय, आमेट में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक, मजिस्ट्रेट) आमेट  विजय टाक न्यायाधीश के द्वारा विधार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु साइबर जागरूकता हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामावतार मीणा व प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति जीनगर एवं विधालय शिक्षकगण उपस्थित रहें। मुख्य वक्ता आमेट न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टाक ने कहा कि सोशल मिडिया के विभिन्न नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे वॉट्स ऐप,इस्टाग्राम,फेसबुक ट्वीटर आदि पर मैसेज व चेटिंग करके धमकाना, डराना या दबाव बनाना आदि साइबर काइम कि श्रेणी में आते है।

विधार्थियों एवं लोगों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए वहीं विधार्थी सोशल नेटवर्किंग का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं नवीन ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु करता है तो वह उसके बहुत उपयोगी रहेगा मोबाइल पर अधिक समय बिताना मानसिक व शारीरिक विकास में बाधक बनता है। मोबाइल का उपयोग सीमित रूप से करना है। इस दौरान "कोर्ट वाली दीदी" सुझाव/शिकायत पेटी का शुम्भांरभ किया गया। एसीबीईओ रामावतार मीणा ने विधार्थियों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें