📅 Wednesday, 16 September 2026 | 05:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,940 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : सवॅ हिन्दू समाज ने आक्रोश रैली निकाल आतंकियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की मांग

📅 27 April 2025, 03:19 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : सवॅ हिन्दू समाज ने आक्रोश रैली निकाल आतंकियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की मांग
Amet News : सवॅ हिन्दू समाज ने आक्रोश रैली निकाल आतंकियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की मांग

आमेट. पहलगाम कश्मीर मे आंतकियो द्वारा पर्यटकों पर हुए  हमले में  27 निर्दोषों की हत्या के विरोध मे सवॅ हिन्दू समाज ने नगर में आक्रोश रेली निकाली तथा मानव श्रृंखला बनाकर आतंकियो पर सख्त कार्यवाही एवं पाकिस्तान को मुंह तोड जवाब देने के लिए नारेबाजी करते हुए पहलगाम मे मारे गये निर्दोषों को पुष्पांजली अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्राप्त जानकारी अनुसार सर्व हिंदू समाज के सदस्यों द्वारा मुख्य बस स्टैंड से आक्रोश रैली शुरू की गई। जो मुख्य बस स्टैंड से रवाना होकर लक्ष्मीबाजार, सब्जी मंडी,बैंक रोड होते हुए पुनः मुख्य बस स्टैंड पर पहुंच मानव श्रृंखला बनाकर आतंकियों एवं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  एवं आतंकियों पर केंद्र सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की। तथा दो मिनिट का मोन रखकर मारे गये दिवगंत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं उपस्थित नगर वासियों ने पुष्प चढा कर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हीरालाल, जिला उपाध्यक्ष गंभीर सिंह राठौड़, जिला मंत्री पिंटू मेवाड़ा, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा, अर्जुन सिंह चुण्डावत, भेरूलाल वैष्णव, महेंद्र हिरण भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, बलदेव व्यायामशाला के उस्ताद मदन सिंह चौहान, धर्मेश काका ज्ञानेश्वर मेहता, प्रकाश लौहार, पूर्व सीबीईओ नरेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, आरएसएस  एवं समस्त हिंदू संगठनों व सर्व हिंदू समाज के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें