📅 Thursday, 10 September 2026 | 05:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,370 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet News : नीट परीक्षा छात्रों के समर्थन में एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

📅 27 July 2026, 12:01 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : नीट परीक्षा छात्रों के समर्थन में एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Amet News : नीट परीक्षा छात्रों के समर्थन में एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

आमेट में पीएम मोदी का पुतला फूंका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

आमेट. उपखण्ड मुख्यालय आमेट स्थित राजकीय पन्नाधाय बस स्टैंड पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि NEET पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामले सामने आने के बावजूद संसद में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा नहीं होने दी गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा न देना सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी विरोध किया और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि NEET घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जाए,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

  • प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए :  इस अवसर पर प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत,नगर कांग्रेस अध्यक्ष  रतनलाल तेली, जिलोला प्रशासक रामलाल गुर्जर, गायड़सिंह राठौड़, ललित लोहार, ललित गेलड़ा, ललित पालीवाल, मनोहर खटीक, हिम्मत खटीक, मनोज बुनकर, प्रकाश खटीक, पंकज टेलर, प्रकाश बडोला, राजेंद्र जैन, श्री कांत पारीक, ताहिर अली शोरगर,आजाद शाह, फारुख बस ससं, जीनगर, लादूलाल खटीक, लक्ष्मण रैगर, पीरु रैगर, दिनेश दाधीच, शांति सोनी, सुरेश खींची, राजेश जीनगर, पुष्पेंद्र जांगीड़, दीपक सरगरा, सुरेश सेन, प्रभुप्रकाश सिंह, इलाही बक्ष कुरैशी, मजहर भाई आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति रही।
  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें