📅 Thursday, 10 September 2026 | 05:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,370 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet News : जिलोला में मंदिर में सो रहे भोपाजी से लूट, बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार की नकदी ले भागे

📅 26 July 2026, 11:44 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : जिलोला में मंदिर में सो रहे भोपाजी से लूट, बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार की नकदी ले भागे
Amet News : जिलोला में मंदिर में सो रहे भोपाजी से लूट, बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार की नकदी ले भागे

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट.

आमेट थाना क्षेत्र के जिलोला गांव में सोमवार देर रात मंदिर परिसर में सो रहे भोपाजी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने कालाजी बावजी मंदिर में सो रहे भोपाजी परसराम पुत्र केशा प्रजापत को दबोच लिया और उनके कानों में पहनी करीब एक तोला सोने की मुरकियां, करीब 15 तोला चांदी का कड़ा तथा जेब में रखे 15 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1.65 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कालाजी बावजी मंदिर में भोपाजी परसराम प्रतिदिन की तरह रात में मंदिर परिसर में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर पहुंचे और सो रहे परसराम के कानों से मुरकियां निकालने लगे। आहट होने पर परसराम की नींद खुल गई। उन्होंने एक बदमाश को धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। इस पर तीनों बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर हाथ पकड़ लिए तथा जबरन कानों की सोने की मुरकियां, चांदी का कड़ा और जेब में रखे 15 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।

वारदात के बाद परसराम ने पास में सो रहे युवक को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी। गांव के बीच आबादी क्षेत्र स्थित मंदिर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।आमेट थाने के एएसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि परसराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें