📅 Monday, 12 October 2026 | 10:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट-जिलोला रोड के अधूरे निर्माण कार्य से आए दिन होते हैं हादसे, वाहन चालक परेशान, सार्वजनिक निर्माण विभाग व ठेकेदार बेपरवाह

📅 20 May 2025, 01:29 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट-जिलोला रोड के अधूरे निर्माण कार्य से आए दिन होते हैं हादसे, वाहन चालक परेशान, सार्वजनिक निर्माण विभाग व ठेकेदार बेपरवाह
Amet News : आमेट-जिलोला रोड के अधूरे निर्माण कार्य से आए दिन होते हैं हादसे, वाहन चालक परेशान, सार्वजनिक निर्माण विभाग व ठेकेदार बेपरवाह

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर से जोड़ने वालें भीलवाड़ा रोड़ पर आमेट से करीब 10 किमी दूर ग्राम जिलोला तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से निर्माण करवायें जा रहे रोड़ के अधूरे पड़े रहने से आए दिन छोटे मोटे हादसे होंने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आमेट से जिलोला करीब 10 किमी दूर है। जिस पर करीब1350.00 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस क्षतिग्रस्त रोड़ का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से 24 जुलाई 2023 को शुरू करवा गया था। जो करीब (23 मार्च 2024 तक) आठ माह में तैयार करना निधारिंत था।

सावंजनिक निर्माण विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से रोड़ का निर्माण कार्य कछुए की चाल की तरह करनें से रोड निर्माण की अवधि को गुज़रे करीब एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आज तक भी पूर्ण नहीं हो पाया है। रोड के अधूरे निर्माण कार्य से आमेट से भीलवाड़ा रोड़ की और आने जाने वालें वाहनों एवं राहगीरों को आए दिन छोटी मोटी घटनाओं का सामना कर परेशान होना पड़ रहा है।

ग्राम के बंशीलाल प्रजापत, रंगलाल प्रजापत, पारसमल टेलर, अमरचंद टेलर, भेरूलाल माली, शंभू सिंह रावणा, कानसिंह चुंडावत, भगवान लाल माली, भूरालाल रेगर, अर्जुन लाल उपाध्याय, मदनलाल सुखवाल, भगवान सिंह राठौड़, सुरेश सालवी ,वजेसिंह, मूलचंद बाफना, भेरूलाल सुथार, गणेश लाल सुथार, भीमराज सुथार,रतन सिंह, देवीसिंह, भेरू सिंह सहित कई ग्रामवासीयो द्वारा अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करनें की मांग प्रशासन से की जा चूकी है।

परन्तु बेपरवाह सावंजनिक निर्माण विभाग और ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम जिलोला मे प्रवेश सडक पर सीसी रोड बनाना है जिसको एक तरफ से बनाकर छोड दिया। इस जगह पर मोड होने से आवागमन मे काफी दिक्कत हो रही है कभी कभी तो आधी बनी सीसी रोड पर वाहन आमने सामने आ जाने से घण्टों जाम जेसी स्थिति बन जाती है । दुसरी तरफ का रोड कॉफी क्षतिग्रस्त होकर पानी भराव की समस्या से वाहनो को निकलने मे काफी परेशानी हो रही है। हमेशा हादसे का खतरा है।

ग्राम जिलोला में आबादी क्षेत्र में भी रोड के मध्य गन्दे पानी निकासी की नाली क्षतिग्रस्त होकर करीब एकफीट गहरी होने से दोपहिया वाहन एवं कारे निकलने मे कॉफी परेशानी हो रही है निर्माण का कार्य अधूरा होंने से रोड़ पर गन्दा पानी भर जानें से ग्रामवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। तथा कई बार वाहन नाली में गिर जानें से वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर सावंजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता राकेश मीणा ने कहा की भुगतान नही होने से संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। जल्दी ही भुगतान होने की उम्मीद है। संबंधित ठेकेदार को पाबंद कर जल्दी ही कार्य पूरा करवाया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें