नौ चांदी जुमेरात पर प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह र,अ,की दरगाह शरीफ पर उमड़ा जायरिनों का जनसैलाब
कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर नौ चंदी जुमेरात पर उमड़ा जायरीने दीवाना का जनसैलाब।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार गर्मी के बावजुद प्रातः काल से ही देर रात्री तक मुख्य मज़ार पर फूल,चादर,ईत्र पेश करने का सिलसिला चलता रहा। महफिले मिलाद हुई कव्वाल हजरात ने अहाता ए नूर मे बारी-बारी से अपने कलाम पेश किए।
मेला ग्राउण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी जहां पर खरीदारो की भीड रही! सांयकाल चिराग अगरबत्ती के समय मुल्क मे बाबा हुजूर के वसीले से अमनो सुकून की दुआ की गई तो आमीन-आमीन की सदाओ से दरगाह परिसर गूंज उठा। जुमेरात सांयकाल जीकादा माह के चांद के दीदार होते ही लोग एक-दुसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देने लगे।
दरगाह परिसर मे कमेटी द्वारा ठण्डे पानी की एवं बुलन्द दरवाजा के बाहर दाँए-बाँए आषिके दीवाना द्वारा जायरीन हजरात को पानी पिलाने की व्यवस्था की गई।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़