📅 Monday, 28 September 2026 | 10:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अहमदाबाद

अहमदाबाद 24 श्रेणी पालीवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 10 मार्च को ढूंढ महोत्सव

📅 07 March 2020, 12:19 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अहमदाबाद 24 श्रेणी पालीवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 10 मार्च को ढूंढ महोत्सव
अहमदाबाद 24 श्रेणी पालीवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 10 मार्च को ढूंढ महोत्सव

अहमदाबाद । पालीवाल समाज के युवा कलाकार एवं मॉ अम्बे म्युजिकल ग्रुप के श्री नरेश पालीवाल (बोश) देवियों की मेरडा़ ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 10 मार्च 2020 को अहमदाबाद 24 श्रेणी पालीवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में पालीवाल ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा फागुन महीने में अपनी संस्कृति अनुरूप पूर्णिमा पर होलीरोपण के साथ ही होली दहन, धूलंडी, डांडिया गेर, फाग उत्सव, होली मिलन समारोह, शीतला माता, दशा माता पूजन, गणगौर, शोक सप्त परिवार के यहां जाकर रंग डालने जैसे आयोजन के चलते मेवाड़ की परंपरा अनुसार नौनिहाल बच्चों की ढूंढ का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अहमदाबाद 24 श्रेणी पालीवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में इस वर्ष भी धूलंडी पर आठवां सामूहिक ढूंढ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल :- गुपचुप हनुमान मंदिर, जनता नगर, क्रॉसिंग के पास, पावापुरी घाटलोडिया अहमदाबाद पर 10 मार्च 2020 को दोपहर 3 बजे से आयोजन आयोजित होगा, जिसमें समाज के समस्त समाजबंधुओं सहित मातृशक्ति भी सादर आमंत्रित है। युवा समाजसेवी श्री ओमप्रकाश पालीवाल ने भी समस्त समाजबंधुओं से सादर अनुरोध किया है कि समाज के आयोजन में पधारकर सहयोग प्रदान करें। 

? स्नेहभरा-हार्दिक आमंत्रण ?

● धुलेटी आठवाँ सामूहिक ढूंढ़ महोत्सव

● सहपरिवार भोजनप्रसादी की व्यवस्था 

● दिनांक 10 मार्च 2020

● समय :- दोपहर 3 बजे

● कार्यक्रम स्थल :- गुपचुप हनुमान मंदिर, जनतानगर क्रोसिंग के पास,पावापुरी, 

घाटलोडिया, अहमदाबाद

● निवेदक :- अध्यक्ष : श्री देवीलाल पालीवाल : 24 श्रेणी पालीवाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें