Punjab Election 2022 : सिद्धू को टक्कर देने यहां से मैदान में उतरेंगे अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में पटियाला सीट से मैदान में उतरेंगे। सिंह ने अपने फेसबुक पेज ‘पंजाब दा कैप्टन’ पर लिखा, ”मैं पटियाला से ही चुनाव लड़ूंगा। पटियाला पिछले 400 साल से हमारे साथ रहा है। मैं इसे (नवजोत) सिद्धू का नहीं होने दूंगा।”
पटियाला विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री का पारिवारिक गढ़ रही है। उन्होंने चार बार 2002, 2007, 2012 और 2017 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। सिंह ने 2014 में अमृतसर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी पत्नी परनीत कौर ने तब पटियाला से चुनाव लड़ा और तीन साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।
सिंह ने अप्रैल में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू को पटियाला से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा था कि सिद्धू की जमानत जब्त हो जाएगी। सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुना गया था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
महाराष्ट्र एफडीए ने खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर लगाई रोक : हानिकारक एवं अनधिकृत रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त