📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राज्य

किसान यहाँ से खरीदें उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज सस्ते में सरकार मुहैया करवा रही मात्र 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर

📅 14 November 2021, 04:41 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किसान यहाँ से खरीदें उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज सस्ते में सरकार मुहैया करवा रही मात्र 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर
किसान यहाँ से खरीदें उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज सस्ते में सरकार मुहैया करवा रही मात्र 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर

पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को फिर ठंड का अहसास कराया। सुबह और रात में गर्म कपड़ों को फिर से निकालना पड़ा। और यह समय किसानो के लिए गेहूं बोने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। क्योंकि गेहूं रबी की फसल है जो सर्दी के मौसम में उगाई जाती है। तथा गेहूं बोने के लिए उन्नत किस्मों के बीजों का फसल उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसी स्थिति में आप जिस बीज का उपयोग बुवाई के लिए कर रहे हैं वह रोग मुक्त, प्रमाणित और किसी विशेष क्षेत्र के लिए अनुशंसित उन्नत किस्म का होना चाहिए।

ऐसे में राज्य सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित गेहूं के बीज बेहद कम दामों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज किसान को अधिक उत्पादन देंगे। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के किसानों को गेहूं की 5 नई विकसित किस्मों के बीज कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है। और किसान उच्च गुणवत्ता वाले बीज की खेती करके अधिक उत्पादकता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

आपको बता दें कि रबी सीजन 2021-22 में हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं की नई किस्में कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है. और इस प्रजाति की खेती करने से किसान अधिक उत्पादन ले सकेगा। किसान ये उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसी भी बिक्री केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। और गेहूं की 5 नई विकसित किस्में कुछ इस इस प्रकार हैं।

डब्ल्यूएच – 1105
डब्ल्यूएच – 1124
एचडी – 2967
एचडी – 3086
एचडी – 3226

किसान ये उच्च गुणवत्ता वाले बीज राज्य में सहकारी विपणन समितियों और पैक्स की दुकानों से खरीद सकते है. और किसान को वहां कम से कम दामों में प्रमाणित बीज मिल जाएंगे। किसान जल्द से जल्द प्रमाणित गेहू के बीज प्राप्त कर सके, उसके लिए सरकार ने गन्नौर में 4 टन प्रति घंटे की प्रसंस्करण क्षमता के साथ अपना बीज प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया है। किसानों को उच्च गुणवत्ता प्रमाणित गेहूं के बीज न्यूनतम दामों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज एक हजार1000 रुपये प्रति 40 किलो बोरी की दर से उपलब्ध करा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें