📅 Monday, 14 September 2026 | 04:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 🥈 चांदी (1kg): ₹236,200 ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
राजसमन्द

श्री वीरेन्द्र पुरोहित को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित करने पर कार्यकर्ता में छाई खुशी की लहर

📅 08 June 2020, 11:45 AM ✍️ Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री वीरेन्द्र पुरोहित को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित करने पर कार्यकर्ता में छाई खुशी की लहर
श्री वीरेन्द्र पुरोहित को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित करने पर कार्यकर्ता में छाई खुशी की लहर

राजसमंद । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर श्री वीरेंद्र पुरोहित को पुन : मनोनित करने के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राजस्थान के अधिकांश जिलों में संगठन ने जिलाध्यक्ष मनोनित कर दिए थे। मगर राजसमंद एवं धौलपुर के जिला अध्यक्षों के नाम रोक दिए थे। सम्मानित जनप्रतिनिधि द्वारा लगातार अपने पसंद के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के चक्कर में लंबे समय तक राजसमंद के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने दे रहे थे। सांसद दिया कुमारी एवं कुंभलगढ़ के विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर श्री वीरेन्द्र पुरोहित को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। भाजपा के जिला प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री ललित चोरड़िया ने कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया को पत्र लिखकर वर्तमान में कार्यरत श्री वीरेंद्र पुरोहित को पुन : अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने की मांग की थी। श्री वीरेन्द्र पुरोहित के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर सर्वश्री कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, सरपंच अनिता पालीवाल, पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल, गौ सेवक देवनारायण पालीवाल, भानु पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश पालीवाल, पूर्व महामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, महामंत्री हरी सिंह राव, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्बदा शंकर पालीवाल, भाजपा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी सर्वश्री मानसिंह बाराठ, करण सिंह राव, अरुण बोहरा, हजारी लाल गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर सियाणा, देवीलाल प्रजापत, खुमान सिंह राव, गिर्राज काबरा ,चारभुजा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष भेरू सिंह सुखार, ओलादर मंडल अध्यक्ष बब्बर सिंह, कुंभलगढ़ मंडल अध्यक्ष देवेंद्र टेलर, पूर्व प्रधान कमला जोशी, बाबू सिंह, देवगढ़ के पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह चुंडावत, राजसमंद के पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश खेरोदिया, गुलाब सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपालसिंह सोलंकी, शिवराज सिंह, जिला प्रतिनिधि प्रेम सुख शर्मा, चारभुजा मंडल के सोहन लाल गुर्जर, लक्ष्मण सिंह चौहान, देवीलाल टांक, छगन लाल गुर्जर, किशनलाल पंचोली, नीरज शर्मा, मनोज पालीवाल (भगवान खुर्द) मुंडोल, किशनलाल भंडारी, पूर्व सरपंच देवी सिंह राव, भूमि विकास बैंक के निदेशक गोपाल सिंह भाटी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9829043199 पर संपर्क कर सकते हैं।

पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें