3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तीनों की मौके पर ही मौत : परिजनों में कोहराम
बाड़मेर :
राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक खेत में बनी झोपड़ी में खेल रहे तीन बच्चे आग लग जाने से जिंदा जल गए. घटना नागाणा थाना इलाके में हुई बताई जा रही है. आगजनी में तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई बहन हैं. वहीं एक अन्य बच्ची परिवार उनके परिवार की थी. पुलिस ने तीनों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में सरूपी पुत्र हाकम सिंह उम्र (4) निवासी बांद्रा, अशोक सिंह पुत्र हिंगोल सिंह (2), रुकमा पुत्री हिंगोल सिंह (7) निवासी मिठड़ा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे झोपड़ी के अंदर खेल रहे थे.
पुलिस के अनुसार हादसा नागणा इलाके के बांद्रा गांव के पास स्थित रहवासी ढाणी में शाम के समय हुआ. रहवासी ढाणी में बनी झोंपड़ी में तीन अकेले बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान झोंपड़ी में आग लग गई. आग के कारण तीनों बच्चे उसमें फंसकर रह गए. आसपास कोई नहीं होने के कारण बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें किसी कानों तक नहीं पहुंच पाई. आग की लपटों में घिरे तीनों बच्चे जिंदा जल गए जिससे उनकी मौत हो गई.
उसके बाद किसी को घटना का पता चला तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. बाद में आग पर पानी डाला गया लेकिन तब कुछ नहीं मिला. तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतकों में दो मासूम लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं. इनमें दो बच्चे सगे भाई-बहन थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान निकाय चुनाव महा-समीक्षा: 1,024 सीटों में से भाजपा 555 वार्ड जीतकर नंबर-1, कांग्रेस 366 पर अटकी; 81 पर निर्दलीयों का कब्जा
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत
उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: घोषित 21 वार्डों में भाजपा का दबदबा, 14 सीटों पर जमाया कब्जा; कांग्रेस को 7 पर मिली जीत
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे के मुकाबले में भाजपा 13–8 से आगे, वार्ड 9 में महज 2 वोटों से हुआ फैसला