📅 Friday, 09 October 2026 | 07:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

फिर सस्ता हुआ सरिया, जाने आज का ताजा रेट, सीमेंट का दाम भी गिरा

📅 22 November 2021, 09:38 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फिर सस्ता हुआ सरिया, जाने आज का ताजा रेट, सीमेंट का दाम भी गिरा
फिर सस्ता हुआ सरिया, जाने आज का ताजा रेट, सीमेंट का दाम भी गिरा

कोरोना महामारी की वजह से सभी कारोबार बंध थे, जिसके कारण सभी चीजो का उत्पादन बहोत कम हो गया था| जब कोरोना महामारी कम होती दिखी, फिर से मार्किट में तेजी भी देखने को मिली, लेकिन कम स्टोक होने के वजह से बाजार में सभी चीजो के दाम अचानक से बहोत बढ़ गए थे| ऐसा ही सरियो के साथ भी हुआ है|सरियो का दाम भी आसमान छू रहा था, ऐसे में एक खुशखबर आ रही है| सरियो के दाम में बहोत गिरावट देखनेको मिल रही है| दरअसल कोयले के दाम घटने की वजह से सरियो के दाम भी कम हो रहे है| पहले कोयला 18 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था, जो घटकर 12 हजार रुपये प्रति टन हो गया है|

पहले सरिया भी 65 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था, लेकिन इसमें गिरावट आकर उसका दाम अब 57 हजार रुपये प्रति टन हो गया है| लेकिन रिटेल में अभी भी सरिया 60 हजार रुपये प्रति टन के दाम से बिक रहा है| एक क्षेत्र से जुड़े लोगो का मानना है की आनेवाले दिनों में और भी गिरावट देखनेको मिलेगी| कुछ विशेषज्ञों का कहना है की इस गिरावट के पीछे का कारण केवल कोयले का दाम नहीं है, बढ़ते दामो की वजह से बाजार में मांग काफी कम हो गई थी, जिसके कारण भी यह गिरावट देखेने को मिल रही है| सरियो के दाम के साथ साथ स्पंज आयरन का दाम भी गिर रहा है|

स्पंज आयरन की कीमत में हुई गिरावट

कोयले की कीमत में गिरावट आनेकी वजह से स्पंज आयरन मेभी गिरावट देखनेको मिल रही है| पहले स्पंज आयरन 35 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा था, अब इसकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति टन हो गई है| सपन आयरन मे भी आनेवाले दिनों में गिरावट देखनेको मिल सकती है|

बढ़ा उत्पादन और सीमेंट के दाम भी हुए कम

कोयले और स्पंज आयरन के दामो में गिरावट के चलते अब मिलो में उत्पादन बढ़ गया है| री रोलिंग मिलो में अब उत्पादन करीब 60% तक हो गया है| सरियो के साथ साथ सीमेंट के दामो मेभी गिरावट देखने को मिल रही है| अब सीमेंट की एक बेग करीब 280 से 300 रुपये में बिक रही है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें