📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

📅 18 August 2021, 06:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

स्वरा भास्कर आए दिन ट्विटर पर कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों से घिर जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियो की तुलना हिंदुत्व से कर दी। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मुहिम छिड़ गई है।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबन के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों के अंदर उनके इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें