📅 Thursday, 10 September 2026 | 11:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,786.88 ▲ +22.65 (+0.03%) निफ्टी 50: 23,421.90 ▼ -9.60 (-0.04%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,390 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अन्य ख़बरे

रिश्ते शर्मसार : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

📅 20 May 2022, 08:54 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रिश्ते शर्मसार : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता
रिश्ते शर्मसार : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

उत्तराखंड : (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली. यह घटना लोगों को तब पता चली जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अब मां-बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है. यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं. दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए. दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है. इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा. सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया. तब पता चला कि वह तो मेरे बेटे के ही साथ रह रही है. पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है. दोनों साथ ही रहते हैं. वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई. पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया.

इसके अलावा पीड़ित ने पत्नी पर 20 हजार रुपये लेकर जाने का भी आरोप लगाया है. आरोपी की तहरीर के बाद बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें एक तहरीर मिली है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर मां को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. तहरीर मिलने और बाद पुलिस जांच जुट गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें