📅 Sunday, 11 October 2026 | 09:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

State Bank Of India में आपका अकाउंट है तो, आपकी बेटी को मिलेगे पूरे 15 लाख, जानिए कैसे लाभ उठाएं

📅 10 September 2023, 11:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
State Bank Of India में आपका अकाउंट है तो, आपकी बेटी को मिलेगे पूरे 15 लाख, जानिए कैसे लाभ उठाएं
State Bank Of India में आपका अकाउंट है तो, आपकी बेटी को मिलेगे पूरे 15 लाख, जानिए कैसे लाभ उठाएं

केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से बेटियों के लिए कई खास योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI Sukanya Samriddhi Acoount) आपकी बेटियों के लिए एक ऐसा विकल्प लेकर आया है, जिसमें आपकी बेटी को शिक्षा या शादी के लिए एक बड़ा फंड मिलेगा।

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) ग्राहकों को सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसमें आप मात्र 250 रुपये जमा करके अपनी बेटी को करोड़पति बना सकते हैं। SBI ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इस सरकारी स्कीम में आपकी गारंटीड इनकम होती रहेगी. इसके साथ ही आपको टैक्स छूट का भी लाभ मिलेगा। यह योजना विशेष बालिकाओं के लिए है। लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से इस योजना की सुविधा दी जाती है।

इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) पर सरकार फिलहाल 7.6 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ दे रही है। इसके अलावा आप 2 बेटियों के लिए यह योजना ले सकते हैं। वहीं अगर पहली बेटी होने के बाद दो और जुड़वां बेटियां हैं तो ऐसी स्थिति में तीनों बेटियों को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा.

इस योजना को आप न्यूनतम 250 रुपये जमा करके शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करने होंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें